Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विस सीट से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने पूजा अर्चना कर किया नामांकन दाखिल, राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और खरसावां मे टेंडर घोटाले सर्वाधिक है-अर्जुन मुंडा

खरसावां : खरसावां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के उपस्थिति में सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले श्री बोदरा ने पूजा अर्चना कर घर से निकले। साथ ही अपने समर्थकों के साथ सरायकेला सीनी चौक पर के भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर नमन करते हुए जुलूस के रूप में कार्यकर्ताओं के जयकारों के बीच सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचे और नामांकन किया।

मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि खरसावां की जनता निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बनाएगी। साथ ही सोनाराम बोदरा जीत दर्ज करेंगे। वर्तमान समय खरसावां की जिस तरह से दुर्दशा है। उसे दुर्दशा से निकलने के लिए भाजपा का नेतृत्व खरसावां को चाहिए। श्री बोदरा ने जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र का सेवा किया है। उनके कार्य की प्रशंसा हुई है। हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहे। और एक यह योग्य उमीरवार है।

उन्होंने कहा कि इस राज्य को नीतिगत रूप से ऐसे विषयों पर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जो पॉलिसी पैरालाइसिस के रूप में यह राज्य पिछले 5 वर्षों में बहुत ही राज्य के नागरिकों का नुकसान हुआ है। क्योंकि इतनी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। एक गति जो राज्य के विकास के लिए होना चाहिए ठप पड़ गया है। श्री मुंडा ने कहा कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है। और खरसावां में टेंडर घोटाले सर्वाधिक है। जो किस तरीके से लोग उसमें जुड़े हुए हैं और उसमें शामिल है। और करोड़ों करोड़ों रुपए की बंदरबाट कर रहे हैं।

वहीं खरसावां की भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए दी है। उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उस क्षेत्र से नेतृत्व करते आ रहे हैं। उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ने का काम करेंगे। खरसावां विधानसभा क्षेत्र भाजपा का परंपरागत सीट रही है।

वर्तमान में जो खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक के उनके कार्यकाल से जनता नाखुश है। जनता जानती है कि 2019 में जिन वादों को लेकर झामुमो सरकार बनाया था। वह हर मोर्चे पर विफल हैं। इसलिए पूरे झारखंड में ही कमल खिलेगा। साथ ही साथ खरसावां खरसावां में कमल खिलेगा। नामांकन किसके दौरान मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मंगल कांडाईबुरू, सुजीत प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *