झारखंड में ठंड ने दी दस्तक! छठ के दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा तापमान
झारखंड के विभिन्न जिलों में धीरे-धीरे ठंड दस्तक तक दे रही है। शाम होते ही तापमान में गिरावट के कारण अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है, भोर में भी ठंड महसूस हो रही है।वही इस बार Jharkhand में महापर्व छठ (Chhath Puja) पर सामान्यतः मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय धुंध बनी रहने की संभावना है। जिसके कारण ठंड भी बढ़ सकती है।

छठ पर कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक, छठ के अंतिम दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 और 6 नवंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते है।इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादलों के कारण अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं, 5 से 8 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा।

छठ पूजा के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की मानें तो अगले 7 दिनों यानी छठ पूजा के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। 8 नवंबर से ही सुबह और शाम में कोहरा छाया रह सकता है। और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।इसके साथ ही ठंड का अहसास और बढ़ेगा।
