Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…

चुनाव प्रचार की खातिर जमशेदपुर पहुंचे राहुल गांधी ने चुनावी सभा में कहा कि PM मोदी ने गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया, बल्कि पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया। अडानी और अंबानी जैसे 25 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किये। मोदी जी अमीरों के कर्ज माफ करते हैं और गरीबों पर कोई ध्यान नहीं देते है। सरकार अमीरों के पैसे माफ कर देती है और फिर ये लोग विदेशों में जाकर पैसे खर्च करते हैं। इससे देश का पैसा बाहर चला जाता है।

अगर उनकी सरकार आई तो जितना पैसा अरबपतियों को देते हैं उतने पैसे वे गरीबों को देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के अकाउंट में पैसे आने से वे देश में पैसे खर्च करेंगे और देश की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हर महिला को हर महीने 2500 रुपये खटाखट सरकार देगी। 450 रुपये का गैस सिलेंडर, सात किलो राशन हर महीने, गरीबों के धान के लिए 3500 रुपये और 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी लोगों को दिया जायेगा।

राहुल गांधी ने वादा किया कि उनकी सरकार आई तो 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। राहुल गांधी जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से डॉ. अजय कुमार के पक्ष में वोट मांगने जमशेदपुर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *