Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह

जमशेदपुर गृहमंत्री अमित शाह ने आज जमशेदपुर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। अमित शाह जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम के साथ-साथ पोटका विधानसभा सीट से खड़े भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। गृहमंत्री अमित शाह ने पोटका, हजारीबाग एवं पलामू के छत्तरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि PM मोदी सरकार एचटी लाइन है, वहीं हेमंत सरकार वो जले ट्रांसफॉर्मर है, इस जले ट्रांसफॉर्मर को उखाड़ फेंके।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली रामनवमी में, मैं खुद हजारीबाग आऊंगा और देखता हूं कि कौन हिंदूओं को रोकता है। मोदी सरकार ने श्रीराम मंदिर, काशीनाथ कॉरिडोर बनाया। मोदी सरकार देश के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हजारीबाग में अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि राहुल गांधी की चार पीढियां भी धारा 370 लागू नहीं कर पायेंगी। अमित शाह ने कहा कि UPA सरकार ने 2004 से 2014 तक राज्य को 84 हजार करोड़ दिया, लेकिन 2014 से 2024 तक 3.90 लाख हजार करोड़ रुपया दिया गया, यह पैसे कहां गये?

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को दान पत्र से मिलने वाली जमीन की प्रक्रिया को खत्म किया जायेगा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा हर युवा साथी को दो हजार रुपये महीना देगी। पांच वर्षों में पांच लाख रोजगार देंगे। पेपर लीक की SIT जांच होगी और आरोपियों को जेल भेजा जायेगा। उन्होंने छत्तरपुर में कहा कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देने की सजा देने का वक्त आ गया। पूरे देश मे सबसे अधिक करप्ट सरकार झारखंड में है, नोट गिनने के 27 मशीन लाये गये, सभी की सभी खराब हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *