Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में खरसावां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के पक्ष में विजय संकल्प सभा का आयोजन

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के पक्ष में एक विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि खरसावां से कमल छाप पर सोनाराम बोदरा को भारी मतों से जीताना है। खरसावां की जनता ने जो आशीर्वाद हमे दिया है। उसी आशीर्वाद को सोनाराम बोदरा को देना है। खरसावां का मान सम्मान 2019 से रखते आ रहे है। उन्होने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में अलग झारखंड राज्य बना। उस राज्य को विकास के रास्ते ले जाने का संकल्प लें। राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार और लूट मची है।

मेरे कार्यकाल में खरसावां में पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, कुचाई में आश्रम विद्यालय, खूंटपानी में आश्रम विद्यालय, कुचाई में रेजिडेंशियल स्कूल सहित खरसावां कुचाई के रास्ते से रांची मार्ग, खरसावां हुडागंदा के रास्ते रड़गांव को जोड़ने का काम किया है। खरसावां के विकास को जारी रखने के लिए, कमीशन खोरी को बंद करने के लिए, बंद पड़ी वृद्धा पेंशन को चालू रखने के लिए, गोगो दीदी योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक महीना 2100 रुपया देने के लिए, पांच सौ रूपये में गैस सिलेंडर लेने के लिए, रक्षाबंधन में दो गैस सिलेंडर फ्री लेने के लिए, बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए, नौकरी नहीं मिलने पर प्रत्येक माह दो हजार भत्ता के लिए कमल छाप मे वोट देकर भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

इस दौरान झामुमों से सैकडो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा, जटाशंकर पाण्डे, बिजय महतो, अजीत सिंह सरदार, मो0 ईमरान, बिष्कठ प्रधान, सत्येन्द्र कुम्हार, दुलाल स्वासी, कृष्णा सोय, प्रशांत कुमार महतो, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, जिप सावित्री बानरा, जिप शम्भू मंडल, केपी सेट सोय, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, अनुराधा उराव, लुदरी हेम्ब्रम, लखीराम मुंडा, रूप सिंह मुंडा आदि उपस्थित थें।

हेमंत सरकार आदिवासी हित की हितेषी नहीं है-चंपाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि खरसावां वीरों की धरती है। इसी धरती से अलग झारखंड राज्य का बिगुल बजा था। वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में सफल हुआ है। जिस पार्टी को हमने खून पसीने देकर बनाया था। उसने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी हित की हितेषी नहीं है। हमारे कार्यकाल में कई योजना लाई गई। हमने मां बाप को सम्मान दिया। लेकिन यह सरकार पेंशन बंद कर दिया है। अगर हमारी सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को 2100 रूप्ये मिलेगा। श्री सोरेन ने कहा कि कांग्रेस गोली चलाने का काम किया है। उससे दोस्ती करने वाले का विनाश होगा। हमारा झामुमो परिवर्तन हो गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। झारखंड को बचाने, झारखंड की अस्मिता को बचाने और झारखंड की संस्कृति को बचाने, बांग्लादेशी घुसपैठियों से संथाल परगना को बचाने और जल जंगल जमीन को बचानेके लिए भाजपा को वोट दे।

खरसावां को स्वार्थ की राजनीति से मुक्ति दिलाएं-सोनाराम

खरसावां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। इसलिए इससे मुक्ति दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहा में बिना कमीशन कोई काम नहीं हो रहा है। खरसावां का बिकास नही होकर स्थानीय विधायक का विकास हुआ है। क्षेत्र के बिकास के लिए भाजपा का वोट करे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार के अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। झारखंड में कानून और व्यवस्था पर अंधकार छाया हुआ है। इस कुव्यवस्था से भाजपा ही राज्य को बाहर निकाल सकती है। इसलिए राज्य में परिवर्तन जरूरी है। भाजपा ने इस राज्य को बनाने का काम किया था और इसे संवारने की जिम्मेदारी भी भाजपा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *