Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां : रामकृष्ण तारक मठ में मां जगद्धात्री पूजा में उमड़े श्रद्धालु – माता के भंडारे का आयोजन कर किया गया प्रसाद वितरण

खरसावां : खरसावां के तलसाही स्थित राम कृष्ण तारक मठ में रविवार को मां जगद्धात्री की पूजा उत्साह के साथ की गयी. पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर मां जगद्धात्री की पूजा की. सुबह मठ में पूजा व मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पडी.

इस दौरान हवन-पूजन भी किया गया. साथ ही मां जगद्धात्री से परिवार की सुख, शांति और समृद्वि का मन्नत मांगा. मां जगद्धात्री की पूजा के बाद आरती हुई. उसके बाद प्रसाद का वितरण के साथ भक्ति संगीत, भजन व प्रवचन सहित कई आध्यात्मिक कार्यक्रमो का दौर दिनभर चलता रहा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दिक्षा भी लिया. पूजा-अर्चना के दौरान स्थानीय लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में बंगाल से भी श्रद्धालु पहुंचे थे.

पूजा के साथ साथ माता के भंडारे का आयोजन किया गया. इस दौरान भंडारा में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. मां जगधात्री प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जायेगा. खरसावां के रामकृष्ण तारक मठ में मां जगद्धात्री की पूजा देश की आजादी से पूर्व से ही हो रही है. राम कृष्ण तारक मठ आश्रम खरसावां की स्थापना स्वामी तपानंद जी महाराज ने देश की आजादी के पूरे वर्ष 1941 में की थी. मठ में पूजा अर्चना 82 वर्षों से होती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *