परसुडीह के सदर हॉस्पिटल परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

परसुडीह थाना क्षेत्र में स्थित सदर हॉस्पिटल के परिसर में एक अर्ध निर्मित नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह शव गुरुवार सुबह सदर हॉस्पिटल के समीप स्थित निर्माणाधीन नाले से बरामद हुआ। शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत कुछ दिनों पहले हुई हो सकती है, परसुडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान के लिए आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।
