Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पीएम ने झारखंड चुनाव में जीत पर हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा- मुझे NDA के हर कार्यकर्ता पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को मिली जीत पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं झारखंड के लोगों का हमारे प्रति समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहूंगा। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे.”

इसके साथ ही उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “मुझे जमीन पर उनके प्रयासों के लिए प्रत्येक एनडीए कार्यकर्ता पर गर्व है. उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताया.”

उन्होंने आगे कहा कि “एनडीए के जन-समर्थक प्रयास सर्वत्र गूंज रहे हैं. मैं विभिन्न उप-चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों को धन्यवाद देता हूं. हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *