खरसावां विधानसभा क्षेत्र से तीन बार जीत हासिल करने वाले विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की आत्मीय मुलाकात
झारखण्ड/ रांची: खरसावां विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री आवास रांची में झारखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत की उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी,एवं अगले मुख्यमंत्री के रूप में पद धारण करने की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
