खरसावां के पत पत और रीडिंगदा में अफीम की खेती के विरुद्ध चला जागरूकता अभियान
खरसावां थाना क्षेत्र के पत पत और रीडिंगदा गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से अफीम की खेती के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने अफीम की खेती के दुष्परिणाम व कानुनों की जानकारी दी। अफीम की खेती करने से लेकर बिक्री करना कानूनन अपराध है।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को समझाया की अफीम व पोस्ती की खेती न करें इससे काफी नुकसान होता है कानून भी इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाने के लिए साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

वही ग्रामीणों को इसके बदले में कृषि की अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण सब्जी समेत रबी की खेती करेंगे तो इसमें पुलिस प्रशासन भी सहयोग करेगा।
