खरसावां में IPL की तर्ज पर खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत जनवरी में
खरसावां में IPL की तर्ज पर पहली बार खरसावां प्रीमियर लीग होने जा रहा है। इसकी जानकारी क्रिकेट संघ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष आलोक दास ने प्रेस वार्ता कर कहा।

उन्होंने बताया की खरसावां के खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए पहली बार खरसावां प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए खरसावां ब्लॉक के अंतर्गत 13 पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए ओपन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 25 दिसंबर को रखा गया है।

जिसमें कोई भी उम्र के खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिसका शुल्क 100 रुपया रखा गया है। कुल 6 टीम खेलेंगे। खिलाड़ियों के पंजीकरण के बाद सभी खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। फिर जनवरी में लीग प्रारंभ होगा। सारा मैच 15 ओवर का होगा और फाइनल 20 ओवर का होगा और सारा मैच रविवार के दिन ही होगा।
