Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

सरायकेला भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सरायकेला के इंद्र टांडी विवाह मंडप स्थित बुथ संख्या 351 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि यह सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा देश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान हर पंचायत में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है और क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग भाजपा को सदस्यता ले रहे हैं। चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी के विकास और संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश के विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने और पार्टी के उद्देश्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

चंपई सोरेन ने इस अभियान को एक जन आंदोलन करार दिया और कहा की यह लोगों के बीच भाजपा की पकड़ को और मजबूत करेगा। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को जनता ने जनादेश दिया है और अब उनकी कार्यों की देखना होगा। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल और उसकी विकास योजनाओं को प्रशंसा की। चंपाई सोरेन ने कहा कि यह अभियान सतत रूप से सभी बुथो और पंचायतों में जारी रहेगा। जिससे भारतीय जनता पार्टी की जड़ें और मजबूत होगी। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष के साथ भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *