Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बाल विकास शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय सरायकेला द्वारा बच्चों के लिए वनभोज का आयोजन

सरायकेला बाल विकास शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय सरायकेला के विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय बच्चों के लिए रविवार को वन भोज का आयोजन किया गया। वन भोज का आयोजन खरकई नदी किनारे किया गया था।

नदी के किनारे खुली जगह में विद्यालय के करीब 500 बच्चों ने वन भोज का पुरा आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने खेल और मौज मस्ती के साथ एक दूसरे के साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया और वापस अपने विद्यालय पहुंचे। विद्यालय संचालक विद्याभूषण सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय के बच्चों शिक्षक शिक्षिकाएं और अन्य कर्मियों के लिए वन भोज का आयोजन किया जाता है।

इसके लिए बच्चों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि वन भोज के समय बच्चों को कुछ समय के लिए परिवेश बदलने का अवसर मिलता है। मौके पर विद्यालय के बच्चों सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं सहित अन्य कर्मियों भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *