Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रधरपुर में मनायी गयी झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती

चक्रधरपुर- निर्मल महतो कुडमी भवन राखा आसंतलीया चक्रधरपुर में वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती कुडमी समाज के सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर मनाई गई।

सर्वप्रथम कुडमाली भाषा विकास परिषद के संरक्षक सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की गई। उसके बाद उपस्थित सभी समाज के समाजसेवी के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात वीर शहीद निर्मल महतो के जीवनी पर कुडमाली भाषा विकास परिषद के सदस्य श्री शंकर लाल महतो के द्वारा जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, सभी को अमल करने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन कुडमाली भाषा विकास परिषद के सचिव श्री ओम प्रकाश महतो के द्वारा किया गया।

मंच संचालन आदिवासी कुडमि समाज के प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो के द्वारा किया गया, मौके पर कुडमाली भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष बलराज हिंदवार ,करण महतो, रोमित केटीयार ,रत्नाकर महतो, खगेश्वर महतो, गणेश्वर महतो ,शंभू चरण महतो ,पिंटू महतो, रोशन महतो ,सूरज महतो, उमेश महतो, दुर्योधन महतो, नीलकमल महतो, गणेश महतो, बसंत महतो, दिनेश महतो ,विनोद महतो, श्याम महतो ,मुकुंद महतो, दीपक महतो, रवि महतो, रोहन महतो आदि कई समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *