खरसावां: जेंडर जागरूकता सह महिला खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई
खरसावां:(जे.एस.ऐल.पी.एस) शुक्रवार को खरसावां प्रखंड के बोरड़ा स्कूल मैदान में जेंडर कैंपेन के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय फुटबॉल, कबड्डी,बैलून फोड़,हांडी फोड,चुका रेस,आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमला क्लस्टर की टीम को व द्वितीय पुरस्कार जोरडीहा की टीम को मिला, साथ ही बेस्ट गोलकीपर ऑफ दा टूर्नामेंट यमुना तांती,बेस्ट प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट लक्ष्मी दीगी,बेस्ट प्लेयर ऑफ दा मैच फाइनल लक्ष्मी दीगी को मिला,कबड्डी खेल में प्रथम पुरस्कार हरिभंजा क्लस्टर व द्वितीय पुरस्कार खरसावां कलस्टर को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई उपस्थित हुए।
इससे पूर्व विधायक दशरथ गागराई एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. इस बीच श्री गागराई ने महिलाओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.एवं दीप प्रज्वलित कर जागरूकता सह महिला खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव,बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामंड,सुरेश महंती,बसंती गागराई,सीनी गागराई,सरिता हांसदा,सोनाई बानरा, नामसी मुंडा,आदि उपस्थित थे।
