सरायकेला ::मुरुप में गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आज
सरायकेला : गौड़ समाज का क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरूप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन कमेटी के सचिव नागेश्वर प्रधान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वनभोज कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरूप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन दिनांक पांच जनवरी रविवार को मुरुप गाँव के नजदीक संजय नदी के तट पर किया जाएगा।

इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वनभोज सह मिलन समारोह में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय, जिला एवं प्रखण्ड कमेटी के पदाधिकारीगण अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गौड़ समाज के पदाधिकारीगण व सदस्यगण अपने समाज के लोगों की सुख समृद्धि हेतु सुबह 10 बजे स्थानीय शक्तिपीठ में माता ठाकुराणी देवी से आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा करते हुए गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरूप का वार्षिक क्लेंडर तैयार किया जाएगा। इसके बाद वनभोज होगा।
उन्होंने गौड़ समाज के बुद्धिजीवी लोगों को वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किए है। वनभोज सह मिलन समारोह आयोजन की तैयारी में कमेटी के पदाधिकारीगण एडी चोटी एक कर दिए है जिसमें नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान, प्रर्मेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, विष्णु प्रधान , वशिष्ठ प्रधान, नागेश प्रधान आदि नाम शामिल है।
