आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान एवं आदिवासी युवा समन्वय समिति द्वारा खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया गया सम्मानित
आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान शाखा सरायकेला खरसावां एवं आदिवासी युवा समन्वय समिति खरसावां के जिला पदाधिकारीयों ने खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी को खरसावां शहीद दिवस 2025 को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा आगे भी इस तरह शुभ कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को संस्थान की ओर से खरसावां के वीर शहीदों को समर्पित हीलीड लीपीड पत्रिका भी भेंट की गई। इस पत्रिका में संस्थान के द्वारा वर्ष 2001 से अब तक की गई सामाजिक कार्य का उपलब्धियां को दर्शाया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए संस्थान को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान जिला समिति के उपाध्यक्ष सुकूराम बुडिउली, बाबुराम सोय, महेंद्र बुडिउली, सिरजीन हाईबुरु, मानसिंह बानरा, दीपक बोयपाई, सुकूराम सोय, राजेश उरांव आदि उपस्थित थे।
