Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी, परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरु

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।

मॉडल प्रश्न पत्रों का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप को समझने में मदद करना है. इन पेपरों के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उनकी तैयारी के लिए उसी अनुसार योजना बना सकते हैं. मॉडल पेपर हल करना न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि टाइम- मैनेजमेंट, आंसर राइटिंग को भी बेहतर बनाता है. ये मॉडल प्रश्न पत्र सभी विषयों के लिए PDF प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें JAC 10वीं और 12वीं मॉडल पेपर ?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.होमपेज पर “परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र” लिंक पर क्लिक करें.अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें.आपके स्क्रीन पर PDF फाइल में मॉडल प्रश्न पत्र आ जाएंगे, उसे डाउनलोड कर लें।

कब होगी JAC 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं ?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने दसवीं (मैट्रिक) और बारहवीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 को समाप्त होंगी. कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षाएं 11 फरवरी से आरंभ होकर 3 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. मैट्रिक परीक्षा के लिए सभी पेपर सुबह के सत्र में होंगे, जिनका समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है. परीक्षा का प्रारंभिक 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा, जिससे छात्रों को उत्तर लेखन के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सके. झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड और अन्य संबंधित जानकारी जल्द ही JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

JAC Board में पास होने के कितने अंक चाहिए ?

झारखंड बोर्ड के मॉडल प्रश्न पत्र 2025 के हिसाब से अधिकतर विषयों की परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी, जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा 70 अंकों की होगी. वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी मुख्य रूप से 80 अंकों की होंगी, लेकिन भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान के लिए परीक्षा 70 अंकों की होगी. JAC के कक्षा 10 और 12 के मॉडल पेपर 2025 के अनुसार, परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है. छात्रों को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *