मां आकर्षणी गेस्ट हाउस में खरसावां प्रखंड कार्यालय द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

मां आकर्षणी गेस्ट हाउस में खरसावां प्रखंड कार्यालय द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, एवं प्रखंड कार्यालय सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सह कुचाई प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं खरसावां प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य एवं कई गण्यमान लोग शामिल हुए।

इस वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि सभी प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पंचायत के प्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए दिन-रात काम करते हैं अपने परिवार को बहुत ही कम समय देकर जनता की सेवा करते आ रहे हैं किंतु समय नहीं मिलता है किसी को एक पल खुशी मनाने के लिए इसलिए आज नए साल में खरसावां प्रखंड कार्यालय द्वारा जी वन भोज सह मिलन समारोह किया है इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हू।
