Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के मोलाडीह में मकर मिलन समारोह सह टुसू मेला का आयोजन

खरसावां प्रखंड के ग्राम मोलाडीह में मकर मिलन समारोह सह टुसू मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू और विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव उपस्थित हुए।

अतिथियों का मेला समिति के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने कहा कि खेल के माध्यम से झारखंड में प्रतिभा बढ़ रही है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड प्रमुख मनिंद्र जामुदा,प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा,उप मुखिया राजेश महतो,सानो महतो, एवं झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *