खरसावां के आकर्षिणी मेले में निशुल्क स्वस्थ शिविर आयोजित

खरसावां के आकर्षिणी दरबार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां एवं महतो क्लिनिक संडेबरु के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 85 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गई। शिविर के आयोजन में डॉ.कन्हैयालाल उरांव, डाॅ.जगदीश प्रसाद महतो , स्वास्थ्यकर्मी रुक्मिणी सरदार, स्टार किंड, सुशीला महतो, रमेश गोप, भारती महतो, सुभाष तांती आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

