Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई के सेलायडीह निवासी लोको बोदरा का टाटा तीरंदाजी अकादमी जमशेदपुर में हुआ चयन

कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र गांव सेलायडीह के तीरंदाज़ लोको बोदरा पिता नंदलाल बोदरा का टाटा तीरंदाजी अकादमी जमशेदपुर के लिए चयनित किया गया है।

सरायकेला खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के नियिमित कोच शिव कुमार ने कहा कि लोको बोदरा विगत 26 दिसंबर 2021 से प्रशिक्षण लेकर कोई राष्ट्रीय पदक जीते हैं अब एबीबी पद्मा श्री और द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो के अधीन कोचिंग लेंगे, बड़ी खुशी की बात है कि टीएए ने भविष्य के ओलंपियन का सिलेक्शन किया है। एसोसिएशन ने कई तीरंदाज देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित तीरंदाजी अकादमी अपनी योग्यता पर दुनिया में परचम लहरा रहे हैं।

कुचाई के तीरंदाज लोको बोदरा के टाटा तीरंदाजी अकादमी के लिए चयनित होने पर भारतीय तीरंदाज संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा, सरायकेला खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मीरा मुंडा, सचिव सुमन चंद्र मोहंती, पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *