कुचाई के अरुवां में मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और टुसू मेला का आयोजन

कुचाई प्रखंड के अरुवां ग्राम में आदर्श युवा फुटबॉल क्लब के द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और टुसू मेला का आयोजित हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। फुटबॉल क्लब आयोजन समिति के और से गर्म जोशी के साथ अतिथि का स्वागत किया गया। श्री बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ि नशे से दूर रहकर खेल के प्रति एक लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी।

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने टुसू मेला कार्यक्रम में कहा कि टुसू मेला भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोग साथ मिलकर इसे मनाते हैं। अपने संस्कृति एवं धरोहर को बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है। यह मेला बहुत ही प्राचीन एवं झारखंड का प्रसिद्ध मेला है। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर मेले का आनंद उठाते हैं। मुख्य रूप से दुलाल स्वांसी, विषकंठ प्रधान, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं टुसू मेला आयोजन समिति के सभी सदस्यों उपस्थित थे।
