कुचाई में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किया गया 400 बॉयलर चूजों का वितरण
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कुचाई में शत प्रतिशत अनुदान पर कुचाई के किसानों के बीच 400 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, जिला परिषद सदस्य जिंगी हेंब्रम एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी ने संयुक्त रूप से वितरण किया।

मौके पर श्री दवेगम ने कहा कि झारखंड पशुपालकों के लिए पशु असली धन है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन योजना चल रही है। झारखंड में किसानों की कृषि और पशुपालन से आत्मनिर्भर बनाना इन योजनाओं का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलाई जा रही है क्योंकि कृषि और पशुपालन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तो कृषि क्षेत्र में भी विकास होगा। इससे किसानों को आय बढ़ेगी।

जबकि श्रीमती देवी ने कहा कि झारखंड को पशुपालन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए इस योजनाओं की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का मानना है कि आदिवासी बहुल राज्य के लिए योजना का फायदेमंद ही सकती है बॉयलर पालन आमदनी का एक अच्छा स्रोत है इससे किसान समृद्ध बन सकते हैं लाभुकों से चूजों को कुछ दिन अलग में रखकर अच्छी तरह से देखभाल करने का परामर्श दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, जिला परिषद सदस्य जिगी हेंब्रम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी,सतन साहु,कमल रजक,सनी कुमार आदि उपस्थित थे।
