Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटा स्टील प्रतिनिधि की आड़ में असमाजिक तत्वों ने 15 फुटपाथ दुकानदारों का लाखों का सामान किया बर्बाद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में टाटा स्टील की आड़ में असमाजिक तत्वों ने फास्ट फूड के 15 दुकानों में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले 5 से 6 वर्षों से फुटपाथ में ठेला लगाकर फास्ट फूड की दुकान चलाकर अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करतें हैं। उन्हें अक्सर टाटा स्टील के प्रतिनिधि बताकर पैसों की मांग करते हुए परेशान किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि उनकी दुकानों को तोड़फोड़ कर पलट दिया गया है। उन्होंने दुकानों में रखी सामानों को भी पलट कर उसे बर्बाद कर दी।

इस तोड़फोड़ में उक्त दुकानदारों का दावा है कि उनका लगभग 2 लाख मूल्य के सामानों का नुकसान हुआ है। इस घटना के विरोध में कुछ देर के लिए दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखकर जाम कर दी। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वाशन देकर मामला को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *