चक्रधरपुर के NSCS कंप्यूटर अकैडमी में पुरस्कार एवं शिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव

चक्रधरपुर विधानसभा में NSCS कंप्यूटर अकैडमी के कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र वितरण किए।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि NSCS कंप्यूटर अकैडमी पूरे कोल्हान में अलग-अलग ब्रांचेस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंप्यूटर अकैडमी के फाउंडर चेयरमैन नारायण जी, चीफट्रस्टी हेड पूनम जी, नारायण जी की माताश्री , विभिन्न ब्रांच से आए शिक्षकगण एवं पूरे कोल्हान प्रमंडल से आए हुए छात्र-छात्राएं भारी मात्रा में उपस्थित हुए।
