गणतंत्र दिवस की झांकी में पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक
▪︎ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी
▪︎ झारखंड की झांकी में दिखेगा स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि की भी झलक

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है।

‘झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम की कर ली है पूरी तैयारी‘
झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जायेगा।इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी।
