Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के हरि मंदिर प्रांगण में ओड़िया पंचांग सिंहभूम का किया गया विमोचन

खरसावां के हरि मंदिर प्रांगण में सोमवार को 2025 के ओड़िया पंचांग सिंहभूम का विमोचन किया गया। ओड़िया पत्रिका सिंहभूम के बेनर तले कार्यक्रम किया गया। पंचांग का विमोचन सिंहभूम पंचांग के संपादक बादल भुइयां, उत्कल सम्मेलनों के जिला अध्यक्ष सुमंत मोहंती, जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी, जिला सचिव अजय प्रधान, जिला उपाध्यक्ष बिरजा पति आदि ने किया।

संपादक बादल भुइयां ने बताया कि सिंहभूम पत्रिका का प्रकाशन कई वर्षों से किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान ओड़िया भाषा एवं साहित्य की सशक्त बनाने और ओड़िया, भाषा संस्कृत व परंपरा का प्रचार करने का निर्णय लिया गया। ओड़िया भाषी लोगों से अपने बच्चों को मातृभाषा ओड़िया में पढ़ाने को अपील की गई। उत्कल सम्मेलनी जिला अध्यक्ष सुमंत मोहंती ने कहा कि ओड़िया भाषा साहित्य का विकास ही लक्ष्य है। विकास के प्रति उत्कल सम्मेलनी गंभीर है। ओड़िया भाषा साहित्य के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है।

उड़िया समाज के लोगों को अपने जीवन शैली में भाषा साहित्य को उतरना होगा। सामाजिक हित के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बादल भुइयां, सुमंत चंद्र मोहंती, बिरोजापति, सुशील षाड़ंगी, अजय प्रधान, सूरज कुमार पति, माधव चरण सतपति, माखन नंदा, त्रिलोचन प्रधान, प्रविण षाड़ंगी, राकेश विषय, दाता कृष्ण बेहरा, रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, गुड्डू सतपति, गौरांग सतपति, कुना मिश्रा, मनोज दे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *