Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पुलिस को देखते ही भागा, धराया तो खुला बड़ा राज

जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने नशे के सौदागरों को आज एक बार फिर से तीखी चोट दी है। पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को दबोचा है। उसके पास से 262.70 ग्राम BS यानी ब्राउन शुगर जब्त किये गये हैं। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपये आंकी गयी है। गिरफ्तार तस्कर का नाम मो आबिद खान बताया गया। वह कीताडीह का रहने वाला है। इस बात का खुलासा आज जमशेदपुर के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया।

SSP ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक शख्स ब्राउन शुगर की खेप लेकर पहुंचने वाला है। शहर के युवा इसके कस्टमर हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SSP के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दरम्यान एक शख्स को कीताडीह की ओर से आते देखा गया। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह सकपकाया और भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया।

तालाशी लेने पर उसके पास से 262.70 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया।SSP ने बताया कि आबिद के खिलाफ परसुडीह, सुंदरनगर और जुगसलाई थाना में कुल 12 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। आबिद पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में परिवार समेत जेल जा चुका है। बीते 20 दिसंबर 2024 को ही वह जेल से बाहर आया और फिर से नशे का धंधा करने लगा। फिलहाल आबिद को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *