सामाजिक कार्यकर्ता बच्चे लाल भगत ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता बच्चे लाल भगत ने अपने जन्मदिन के एक दिन पूर्व सामाजिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जरूरतमंद रोगियों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके इसे वें पिछले दो वर्षो से लेकर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।

एमजीएम अस्पताल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शहर व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया। जानकारी देते हुए समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने कहा कि हर कोई अपना जन्मदिन अपने तरीके से मनाता है।

उन्होंने अपने जन्मदिन को समाज सेवा के लिए समर्पित करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया है ताकि किसी भी मरीज का रक्त की कमी के चलते मौत ना हो।उनका मुख्य उद्देश्य है जरूरतमंद मरीजों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मौके पर बलराम पंडित,बबलू नायक,अनुराग अग्रवाल, लोकनाथ साहू, सुनील कुमार भगत, नरेश तंडिया, राकेश झा, उत्तम थापा, मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
