एल आई सी अभिकर्ता का एक जत्था परिवार संग महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
एल आई सी के आदित्यपुर शाखा के अभिकर्ताओं का एक जत्था परिवार संग प्रयागराज के महाकुंभ त्रिवेणी संगम में आस्था पूर्वक डुबकी लगाई। एल आई सी के चीफ एडवायजर हेमसागर प्रधान ने बताया कि अभिकर्तागण अपने परिवार संग प्रयागराज के महाकुंभ त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान किया। महाकुंभ स्नान को श्री हेमसागर प्रधान ने ऐतिहासिक एव अवस्मणीय बताया।

यह जत्था पूरे सप्ताह भर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल वाराणसी के काशी विश्वनाथ मन्दिर, अयोध्या राम मन्दिर , चित्रुकुटधाम के हनुमान धारा, सीता रसोईघर, सीता कुंड, सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी गुफा यात्रा, रामघाट, विंदयाचल के विंदयवासिनी मन्दिर, पाताल काली मन्दिर,अष्टभुजा मन्दिर आदि के देवी देवताओं का दर्शन किए।

इस अवसर पर एल आई सी द्वारा आयोजित बनारस के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर पर मिशन मिलियन क्वालीफायर कॉन्वेंशन में हेमसागर प्रधान, मुकेश कुमार साह, कृष्णा महतो आदि अभिकर्तागण शामिल हुए।
