Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

रांची। सावधान! झारखंड में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो लगातार न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी में ब्रेक लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवा चलने की वजह से इसका आंशिक असर झारखंड में भी पड़ेगा। इस कारण अगले 24 घंटे में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो सुबह और रात में ठंडी हवा चलने से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। दोपहर में धूप रहने की वजह से अन्य दिनों की तरह ही हल्की गर्मी का एहसास होगा। वैसे इन दिनों तापमान दिन में बढ़ा रहता है। लेकिन रात में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

रविवार से तापमान में वृद्धि

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। 17 से 19 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। 20 और 21 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है। लगातार हो रहे बदलाव के कारण डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *