जिला खनन विभाग और खरसावां पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ की संयुक्त कार्रवाई, 1 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त
खरसावां अवैध बालू के खिलाफ शनिवार को जिला खनन विभाग और खरसावां थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से हुड़गदा और खरसावां के विभिन्न स्थानों में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक हाइवा और तीन ट्रैक्टर जप्त किया है जिसे खरसावां थाने को सुपुर्द किया गया है।

खनन विभाग ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि जब्त वाहनों की परिवहन से संबंधित कागजातों को जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बालू और अन्य खनिजों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बालू और अन्य खनिज के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर चेक नाका लगाए जा रहा है।
