पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने राजनगर में गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा की मरम्मती एवं शेड निर्माण का किया भूमि पूजन

राजनगर प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित ओल चिकी लिपि गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा की मरम्मती एवं प्रतिमा के लिए शेड का निर्माण विधायक फंड से किया जाएगा।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जयराम मुर्मू, हीरालाल सतपथी, गुरु प्रसाद महतो, हरे कृष्णा प्रधान, करमू चरण पान, मुखिया राजी टुडू, नामिता सोरेन, सागेन टुडू, विष्णु मुर्मू, मार्शल पूर्ति, रमेश पूर्ति, मानु माड़ी, उज्जवल मीदक, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
