Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में तीन दिन तक बारिश,तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में 20 से 22 फरवरी तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। मौसम विभाग ने 20 से 22 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, हालांकि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

22 फरवरी को 14 जिलों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने 22 फरवरी को पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं की आशंका जताई है। इस दिन पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव, 23 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, जिससे हवा के रुख में परिवर्तन हुआ है। इस वजह से झारखंड में तीन दिनों तक लगातार मौसम बदला रहेगा और कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है। 23 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *