Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, 26 या 27 फरवरी को…

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी, जिसमें चतुर्दशी तिथि 11:08 AM से प्रारंभ होकर 27 फरवरी को 08:54 AM तक रहेगी।

पूजा के चार प्रहरों का समय:

रात्रि प्रथम प्रहर : 06:18 PM से 09:25 PM (26 फरवरी)

रात्रि द्वितीय प्रहर : 09:25 PM से 12:33 AM (27 फरवरी)

रात्रि तृतीय प्रहर : 12:33 AM से 03:40 AM (27 फरवरी)

रात्रि चतुर्थ प्रहर : 03:40 AM से 06:47 AM (27 फरवरी)

विशेष मुहूर्त:

निशिता काल पूजा मुहूर्त : 12:08 AM से 12:58 AM (27 फरवरी)

महाशिवरात्रि के दिन भक्त उपवास रखते हैं और रात्रि में जागकर भगवान शिव का अनुष्ठान करते हैं। इस दिन जागरण और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने से भक्तों को दिव्य ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।इस पर्व का महत्व इस वर्ष महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान के साथ और भी बढ़ गया है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर आत्मिक शुद्धि और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *