Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टोटेमिक कुडमि समाज छोटा नागपुर की 15 वां रक्तदान शिविर वीर शहीद सुनील महतो के शहादत को समर्पित

चक्रधरपुर- टोटेमिक कुडमि समाज छोटानागपुर के द्वारा रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व वन-भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बोडदा गांव के नदी किनारे वनभोज ( पिकनिक) के साथ संस्कार भवन बोड़दा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , सर्वप्रथम वीर शहीद निर्मल महतो एवं वीर शहीद सुनील महतो को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया गया, ग्रामीण मुंडा समेत समाज के पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात रक्तदान कार्यक्रम शुरू किया गया।

मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, मालती गिलुवा , अनवर खान, प्रताप केटियार , कमल केसरी, सुमन मोदक काफी संख्या में लोगों ने वनभोज का भी आनंद लिया। और स्वेच्छा से रक्तदान महादान किया। संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है, अच्छे समाज निर्माण हेतु सामाजिक ,राजनीतिक ,आर्थिक सभी दिशा में लगातार बैठक एवं कार्य निरंतर करते रहेगी संस्था।

कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने के लिए तन, मन, धन से सामाजिक लोगों का सराहनीय योगदान मिला , जिसमें मधुसूदन पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री बलराज हिंदवार, सूर्या नर्सिंग होम के निदेशक गौरीशंकर महतो, परमानंद आईटीआई चक्रधरपुर के निदेशक शिवलाल महतो, कोल्हान पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री संजय कुमार महतो , आस्था नर्सिंग होम के अनिल कुमार महतो, मां नर्सिंग होम के दीपक महतो, चंदन टेंट हाउस के उमा महतो, झार एग्रो ऑर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक, खिरोद महतो, दिलीप महतो शिक्षक, बसंत महतो ग्रामीण मुंडा, बाणेश्वर महतो, सतीन महतो, कौशल महतो, संजीव महतो (आदिवासी कुड़मि समाज ), कोकिल महतो, धर्म सिंह महतो , बकलेश महतो, गणेश महतो, आदित्य कुमार, दया निधि महतो का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुड़मि समाज के सचिव करन महतो, सक्रिय सदस्य रोमित केटियार, यथार्थ शंकर महतो, गणेश महतो, अजय महतो, रवि महतो, राजेंद्र महतो, अजय कुमार महतो, दीपक महतो, अनिल मुखी, मुकुंद केटियार, अजय महतो, मुकेश महतो, धीरज महतो, सूरज महतो, रोशन महतो, इत्यादि काफी संख्या में समाज के लोगों ने योगदान दिया। सभी रक्त वीरों के साथ-साथ, देश का चौथा स्तंभ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाजसेवी, एवं बुद्धिजीवी पिछले कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को तहे दिल से टोटेमिक कुड़मि समाज आभार प्रकट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *