Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखण्ड मजदुर यूनियन द्वारा अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विशाल बाइक रैली का आयोजन

आदित्यपुर : 1 मई अंतराष्ट्रीय मजदुर दिवस पर ” मजदुर एकता विशाल महारैली ” का आयोजन किया गया , जो पुरे आदित्यपुर गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। यह महारैली सुबह RIT थाना क्षेत्र के मिरूडीह स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा स्थल से आरम्भ होकर RIT मोंड से आदित्यपुर गम्हरिया मुख्य मार्ग होते हुए गम्हरिया थाना मोंड़़ के उपरबेड़ा मैदान मे स्थित मजदुर नेता स्व रतिलाल महतो के प्रतिमा स्थल पर मालायर्पण कर समाप्त हुई।

जिला अध्यक्ष सुनील गोराई ने बताया की 1 मई अन्तराष्टीय मजदुर दिवस पर औधोगिक प्रतिठानों मे छुट्टी की घोषणा है, परन्तु जिले के कुछ उधोग द्वारा मजदुरों के दिवस पर भी जबरन कार्य कराए जाने की सुचना पुर्व के वर्षो मे आयी थी, इस वर्ष वैसे औधोगिंक कम्पनी प्रबंधन से निवेदन है की मजदुर दिवस के दिन छुट्टी की घोषणा हो एव वेतन भुगतान भी करें, किसी कारणवश मजदूर दिवस के दिन कंपनी खुली होने की सूचना पाई जाती है तो वें कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ आन्दोलन करेंगे ।

” मजदुर एकता विशाल महारैली “मे पुरे जिले से 500 से अधिक मजदुरों बाइक रैली में भाग लिये। जिसमे विशेष तौर पर आदित्यपुर गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र के अधिक से अधिक मजदुरों को रैली मे विशेष आमत्रिंत किये गया था । मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील गोराई, जिला महासचिव सनत सिह सरदार ,सुरज लोहार, कृष्णा महतो, गणेश टुडु, सुनील हेम्बम, समीर टुडु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *