गम्हरिया के आईओसी प्लांट के समीप स्थित होटल में असमाजिक तत्वों का हमला, शिकायत दर्ज
सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लार्ज सेक्टर आईओसी प्लांट के पास होटल चलाकर अपना जीवन गुजर बसर करने वाले चंदन गोस्वामी नामक व्यक्ति इन दिनों असामाजिक तत्वों से काफी परेशान चल रहे हैं। इन्होंने सरायकेला पुलिस- प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।चंदन गोस्वामी बताते हैं कि आइओसी प्लांट के पास इनके होटल में आए दिन गुंडे व असमाजिक तत्व के लोग आकर इनके साथ गाली-गलौज मारपीट कर परेशानी करते हैं। जिससे इनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

इधर 1 मई के घटना के संबंध में इन्होंने बताया कि बुद्धेश्वर नायक नामक एक व्यक्ति इनके होटल में आ धमका और जबरन पैसे की मांग कर इनके साथ गाली-गलौज मारपीट पर उतारू हो गया। इन्होंने जब विरोध किया तो बदतमीजी करने लगा। इन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने फौरन अपने पुत्र अभिषेक गोस्वामी को दी जो एक कंपनी में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने गया था। वह भागे -भागे पिता के पास पहुंचा तो उसके साथ भी बुद्धेश्वर नायक ने शराब की नशे में मारपीट की।

इन असमाजिक तत्वों का आतंक ही नहीं रूका रात तकरीबन 8 बजे अन्य तीन से चार की संख्या में आये लोगो ने दोबारा होटल में गाली-गलौज और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया .साथ ही होटल बंद करने की धमकी दी। घटना के बाद इन्होंने गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत की है। जिसके बाद बुद्धेश्वर नायक ने भी अपने समर्थकों के साथ मिलकर इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाया है। इधर चंदन गोस्वामी इन दोनों परेशान है और अपना होटल व्यवसाय चलाने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
