Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का राजनीतिक एवं स्थानीय लोगों द्वारा किया गया भव्य स्वागत, देखें VIDEO

जमशेदपुर : ऑपरेशन सिंदूर में शामिल शहर के रहने वाले बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का घर पहुंचने पर राजनीतिक एवं स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जहां अपने शहर के वीर सैनिक धीरज को सम्मानित कर सभी लोग गर्व महसूस कर रहे थे।

बागुनहातु के रहने वाले बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का स्थानीय एवं राजनीतिक दल के लोगों के द्वारा घर पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। मालूम हो कि धीरज कुमार राय ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे और जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अपने शौर्य का परिचय दिया और अपने बटालियन 101 के साथियों के साथ न केवल मुस्तैदी से तैनात रहे बल्कि आतंकियों और पाकिस्तानी सेना को अपनी गोलियों से जवाब भी दिया। धीरज ऑपरेशन में शामिल होने के बाद कुछ दिनों की छुट्टी पर अपने घर वापस लौटे हैं।

जहां ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया से बात करते हुए भारतीय सैनिक धीरज कुमार राय ने कहा कि यह जीत पूरे देश की है और हमें फक्र है कि हमें देश के लिए युद्ध करने का अवसर प्राप्त हुआ। वही सैनिक के सम्मान में पहुंचे कांग्रेसी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित झामुमो नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने कहा की यह हमारे लिए फक्र की बात है कि हमारे शहर का एक जवान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल होकर दुश्मन मुल्क को मुंह तोड़ जवाब देकर वापस शहर पहुंचा है। ऐसे वीर सैनिक को सम्मानित करने का हम सब को अवसर पाकर हम सब धन्य हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *