Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के कोलाबीरा टीओपी के समीप दिनदहाड़े महिला से ₹50,000 की छिनतई

सरायकेला।सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा टीओपी के बगल से विपुला महतो नामक महिला से ₹50,000 की छिनतई की घटना सामने आ रही है। कोलाबीरा बस्ती विपुल महतो आबुआ आवास का पैसा निकालने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया कोलाबीरा शाखा गई थी।

पूर्वाहन 11:15 बजे के आसपास विपुला पैसा निकालने के बाद पैदल घर जा रही थी। दुर्गा मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे खड़े एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रुपए से भरे थैले को लेकर फरार हो गये। प्रत्यक्ष दर्शन ने बताया कि रुपए छिनने के बाद बाइक सवार अपराधी सरायकेला की ओर भागे हैं।

गौरतलब हो घटना पुलिस टीओपी कोलाबीरा के 200 फुट के दायरे में हुआ है। इसलिए इस मामले में पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *