Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सिदगोड़ा के बागुनहातु में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु रोड नंबर पांच निवासी मंतोष दत्ता के 20 वर्षीय पुत्र सोमेन दत्ता का शव सोमवार को रोड नंबर 6 के समीप से मिला जिसके बाद सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक़ के पिता मंतोष दत्ता ने बताया कि कल रात 11: 30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सुबह स्थानीय लोगों ने 6 नंबर रोड में उसका शव होने की जानकारी दी। जब वहां पहुंचा तो उसके नाक से खून बह रहा था और मुंह से झाग निकल रहा था।

पिता के अनुसार एक हफ्ते पूर्व उनके बेटे की दोस्तो के साथ मारपीट हुई थी. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *