Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से टाटा – चाकुलिया एवं टाटा – चाईबासा मेमो ट्रेन शुरू, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, देखें VIDEO…

जमशेदपुर, 6 जून।क्षेत्र वासियों की मांग को देखते हुए कोरोना काल से बंद पड़े टाटा चाकुलिया मेमो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना किया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुड़िया समेत रेल के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

टाटा से चलकर चाकुलिया जाने वाली मेमू ट्रेन का आवागमन कोरोना काल से पहले निरंतर जारी था। कोरोना काल के बाद से यह पूरी तरह से बंद हो गया। लगातार क्षेत्र वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिले के सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल के जी एम से इस संबंध में बात कर जल्द से जल्द इस ट्रेन को शुरू करने की पहल की, ताकि मजदूर वर्ग के लोगों को सहूलियत मिल सके। दूसरी तरफ टाटा से चलकर चाईबासा जाने वाली मेमू ट्रेन के लिए भी रेलवे का ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद विद्युत वरण महतो के इस प्रयास को रेलवे ने सफल कर दिया और टाटा से चाकुलिया साथ ही टाटा से चाईबासा के लिए 2 मेमो ट्रेन की सौगात दी।

टाटा से चलकर चाकुलिया जाने वाली मेमू ट्रेन को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे टाटा से चाकुलिया के लिए रवाना होगी। दूसरी तरफ टाटा से चलकर चाईबासा जाने वाली मेमू ट्रेन आज रात 8:55 में खुलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि दोनों ट्रेन अपने-अपने दृष्टिकोण से अपने-अपने क्षेत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।सांसद ने कहा कि जल्द ही टाटा से जयपुर ट्रेन की शुरुआत की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *