Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर : वाहन में नकली पुलिस बोर्ड लगाकर व फर्जी पुलिस बनकर की जा रही थी उगाही, बड़ी वाहनों को रोककर बनाया जा रहा था निशाना, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

आदित्यपुर : बीते दिनों आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज के समीप पुलिस पोस्ट पर बिना नंबर के बोलेरो वाहन में काला फिल्म व नकली पुलिस बोर्ड लगाकर रात के अंधेरे में पुलिस बनकर सड़क की ओर से गुजरने वाली बड़ी वाहनों से पुलिस का रोब दिखा कर भयादोहन करने के मामले कुछ अपराध कर्मियों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया था। जहां जगह-जगह फरार चल रहे अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी।

कांड में सम्मिलित अपराध कर्मियों की गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता एवं गुप्त सूचना के आधार पर अपराधकर्मी कुणाल कुमार उर्फ बिट्टू नंदी को गिरफ्तार किया।जिसके पास से सफेद रंग का स्विफ्ट कार बरामद किया गया हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं,वही कांड में सम्मिलित अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में शामिल सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *