Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजखरसावां – बड़ाबंबो रेलमार्ग पर निर्माणाधीन साइट से लोहा चोरी के आरीप में छह गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व रेल प्रमंडल चक्रधरपुर के अंतर्गत राज खरसावां -बड़ाबाम्ब रेल मार्ग के कुचाई गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे साइट से चोरी के आरोपी छह अपराधों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खरसावां, आमदा ओपी, अंतर्गत कुचाई गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का पथ वे बनाने में प्रयुक्त गलभनाइज चेकर प्लेट के 59 पीस की दो जुन को रात में चोरी करने के संबंध में खरसावा थाना कांड संख्या_स46/25,6जुन 2025, धारा_303,2,बीएन एस प्रतिवेदित कर धटना का त्वरित उद्भेदन करने को एस आईटी गठित की गई। एस आईटी द्वारा त्वरित उद्भेदन करते हुए घटना में सम्मिलित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तार अभियुक्तों को निशानदेही पर चोरी की गई गलभनाइज चेकर प्लेट व चोरी करने में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में खरसावा के बीरडीह निवासी सुरेश महतो, पिता शंभू महतो, सरायकेला के गुटूसाई अंजननीगर निवासी मिथुन ज्योतिषी, पिता प्रह्लाद ज्योतिषी, खरसावा के बेहरा साईं निवासी कर्नल गद्दाफी, पिता स्व शीख बसीर, खरसावा के गीढपुर सह वर्तमान कदमडीहा बडाखेत निवासी शीख शाहजहां, पिता शीख जब्बार, खरसावा के खमारडीह निवासी चंन्द मीहन बांकिरा, पिता मुणा बाकिरा व पश्चिम सिंहभूम के झींक पानी के असुरा निवासी संजीव बिरुवा, पिता स्व, गोविंद चंद्र बडीवली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *