वाहन चेकिंग अभियान में खरसावां पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा
खरसावां पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान में एक सफलता मिली है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मंगलवार को खरसावां के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में चोरी की बाइक के साथ एक युवक गुजर रहा था। वाहन जांच के दौरान उसे रोककर जब उसकी तलाशी व पुछताछ के क्रम में बाइक का कागजात मांगा गया। जिसे बाइक सवार द्वारा पुलिस को नहीं दिखाया गया।

पुलिस ने युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा नाम पता पूछने पर वे अपना नाम बिरबल कालिंदी, उम्र 28 वर्ष पिता सोनाराम कालिंदी, ग्राम बिजार थाना दलभगा, ओपी कुचाई बताया। वर्तमान पता खरसावा के वैधनाथपुर है।उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
