Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पहली बार मैंगो फेस्ट 2025 का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानो के आम के खेती को उच्च स्तर तक पहुँचाने एवं उसे देश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के बाहर पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रसाशन की पहल पर पहली बार मैंगो फेस्ट 2025 का आयोजन जमशेदपुर मे किया गया। जिले भर के तमाम सुदूरवर्ती इलाकों से किसान इसमें शामिल हुए, इनके द्वारा अपने फसलों की प्रदर्शिनी यहाँ लगाई गई।

जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान समेत जिले के कई वरीय अधिकारी गण इस मैंगो फेस्ट मे शामिल हुए साथ ही तमाम किसानो के फसलों का अवलोकन भी किया, एवं उनके गुणवत्ता की जानकारी भी हासिल की, इस प्रदर्शनी मे खासकर आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फज़ली, दशहरी जैसे की तरह के ब्रीड के आम शामिल थे।

मुख्य रूप से जिले के वैसे किसान को अपने बेहतरीन से बेहतरीन फसल को आम बाजार मे ओने पौने दामों मे बेचते थे उन्हें एक बड़ा बाजार देने का प्रयास इसमें किया गया हैँ, इन आमो के गुणवत्ता के अनुसार इन्हे दूसरे राज्य के बाजार एवं विदेशों तक भेजनें की कोशिश की जाएगी, साथ ही किसानो को और बेहतर फसल उगाने हेतु कई प्रशिक्षण भी दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *