उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी के अवदानों को भूल पाना मुश्किल – मनोज कुमार चौधरी
सरायकेला: सरायकेला उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि पर सरायकेला पाठागार स्थित प्रतिमा पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह उत्कल सम्मेलन के प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित गोपबंधु दास जी के अवदानों को भुलाना मुश्किल है उन्होंने जनकल्याण के अनेकों काम किये। उन्होंने उड़ीसा के विभिन्न अंचलों को संगठित करने का काम किया जो अनुकरणीय है। समाज के कल्याण हेतु महापुरुष का जन्म सदियों में कभी कबार होता है।

उनकी पुण्यतिथि तभी सार्थक होगी जब हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का प्रण लेंगे तथा जीवन में ऐसे कार्य करेंगे ताकि मरने के बाद लोग श्रद्धा से नाम ले। उक्त अवसर पर चिरंजीव महापात्र, राकेश कवि डिब्रू साहू देव प्रसन्न सारंगी पूर्णो परीक्षा , बादल दोरगो गणेश मोहंती नींल माधव भोल मणि ज्योतिषी इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
