Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रसिद्ध आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर का 56वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव संपन्न, 11000 लड्डू का वितरण

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर में चल रहा 56वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव अब अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका। श्रद्धा और परंपरा के इस महासंगम का समापन 17 जून को भगवान श्री बालाजी के पावन कल्याणम (विवाह उत्सव) के साथ हो गया। यह अवसर न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक विविधता के लिहाज से भी बेहद खास है।

इस विवाह समारोह में दक्षिण भारतीय परंपराओं की सभी प्रमुख रस्मों का पालन होगा.मंदिर परिसर में इन रस्मों के लिए एक विशाल और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा भव्य मंडप तैयार किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। मंडप की भव्यता, सजावट और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को जैसे तिरुपति की अनुभूति कराएगी। यह आयोजन हर साल भक्तों के लिए एक अलौकिक अनुभूति लेकर आता है, लेकिन इस बार की खास बात यह है कि इसे और भी भव्य और पर्यावरण-अनुकूल बनाया गया।

तिरुपति बालाजी के प्रसिद्ध ‘लड्डू प्रसाद’ इस बार भी भक्तों को बांटे गए। जिसकी तैयारी मंदिर समिति की देखरेख में की गयी। मंदिर समिति के डिप्टी प्रेसिडेंट जिम्मी भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 5000 से अधिक लड्डू तैयार किए जा चुके हैं. इस बार कुल 11000 बड़े लड्डू जो करीब 225 ग्राम के होंगे और 5000 छोटे लड्डू जिसे सभी भक्तों को दिया जाएंगा वे तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *