Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल डैम का जलस्तर 181 मीटर के ऊपर पहुंचा, खोले गए 6 रेडियल गेट

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही भारी बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. आज गुरुवार की सुबह 10 बजे जलस्तर 181.15 मीटर के ऊपर पहुंच गया, जिसके बाद डैम के 6 रेडियल गेट को ढाई-ढाई मीटर करके खोला गया।

लगातार हो रही भारी बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. आज गुरुवार की सुबह डैम के 6 रेडियल गेट को ढाई-ढाई मीटर करके खोला गया. इधर जमशेदपुर से सटे टाटा-रांची मुख्य मार्ग पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाली बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. कई बड़ी गाड़ियां पानी में डूब गयी है। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

चांडिल डैम के आसपास के ग्रामीणों को सता रहा डूबने का डर

चांडिल डैम का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. जैसे-जैसे डैम का जलस्तर बढ़ रहा है वैसे-वैसे विस्थापित गांव में बसे ग्रामीणों को डूबने का डर सता रहा है. चांडिल डैम से विस्थापित हुए चांडिल, नीमडीह, कुकडू व ईचागढ़ के हजारों परिवार के लोग गांव में रहते हैं. हालांकि डैम का फाटक खोले जाने से अब तक विस्थापित गांव में पानी नहीं घुसा है। इधर भारी बारिश के कारण बामनी नदी का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है. चांडिल डैम रोड स्थित पुल के ऊपर से बामनी नदी का पानी बह रहा है, जिससे चांडिल बाजार से चांडिल अनुमंडल कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. अनुमंडल कार्यालय जाने के लिए चांडिल के लोगों को एनएच 33 गोलचक्कर-मुखिया होटल होते हुए जाना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *